उत्तराखंड हल्द्वानी: गांधीनगर में हुआ पथराव, फोर्स तैनात

Spread the News

हल्द्वानी। गांधी नगर में मामूली विवाद के बाद दो परिवारों के बीच झगड़ा हो गया, इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पर पथराव कर दिया। मामले की सूचना पाकर पुलिस और एसएसबी के जवान तुरंत मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को गांधीनगर में एक पक्ष ने बच्चे की पीट दिया, जिसकी शिकायत लेकर दूसरा पक्ष पहुंचा तो दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ने पर एक पक्ष ने दूसरे पर पथराव कर दिया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सड़क पर टहल रहे लोग बचने के लिए अपने घरों की और दौड़े। लोगों ने अपने खिड़की दरवाजे बंद कर लिए। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में बाबुलपुरा थाना अध्यक्ष नीरज भाकुनी पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और सीओ सिटी नितिन लोहनी भी घटना स्थल पर पहुंच गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसबी के जवानों सहित कोतवाली और अन्य थानों से भी पुलिस फोर्स को मौके पर बुला लिया गया। पुलिस के पहुंचने पर वबाल कर रहे लोग भाग खड़े हुए। मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद एहतियातन क्षेत्र में फोर्स तैनात कर दी गई है।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…