उत्तराखंड: शराबी युवक ने सड़क पर किया हंगामा, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

नैनीताल। जिले के लालकुआं कोतवाली गेट के निकट शनिवार की शाम हाईवे पर शराब के नशे में धुत युवक ने  सड़क पर जमकर हंगामा काटा। नशे में टल्ली युवक वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और अन्य राहगीरों को भी गलियां दे रहा था।

 

इस दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक द्वारा हंगामा किए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस नशेड़ी युवक को उठाकर कोतवाली ले आई। युवक कोतवाली में भी हंगामा करता रहा।  इस दौरान किसी ने युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो वायरल हो गया।

Advertisement
  • Related Posts

    भाई दूज की खुशियां मातम में बदलीं, 400 मीटर गहरी खाई में समाई बोलेरो; तीन की मौत…

    पिथौरागढ़ से घर लौट रही मां-बेटी की चालक समेत गई जान, रातभर किसी को नहीं लगी हादसे की भनक अल्मोड़ा। भाई दूज का त्योहार मनाकर घर लौट रही मां-बेटी की…

    हल्द्वानी में होगा ‘युवा उत्सव भजन क्लबिंग’, 14 नवंबर को सजेगा भक्ति और संगीत का मंच…

    एमबी इंटर कॉलेज मैदान में होगा आयोजन, युवाओं को भारतीय संस्कृति और स्वामी विवेकानंद के विचारों से जोड़ने की पहल हल्द्वानी। युवाओं को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और राष्ट्र निर्माण की…