उत्तराखंड हल्द्वानी: पुलिस का सत्यापन अभियान जारी, बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 12 भवन स्वामियों के विरुद्ध कार्यवाही, 293 का किया सत्यापन

हल्द्वानी। एसएसपी  नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार सत्यापन एवं चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इस के अंतर्गत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में निवासरत  किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों, दुकानदारों, होटलों, ढाबों एवं निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों का सत्यापन कराया जा रहा है। बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों के विरुद्ध भी लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है रविवार को अभियान के तहत की गई कार्रवाई में कुल 293 सत्यापन किए गए। सत्यापन न करने पर कार्यवाही करते 51 व्यक्तियों का चालान कर पुलिस अधिनियम अंतर्गत 9750 रुपये जुर्माना वसूला गया, वहीं 12 भवन स्वामियों का चालान कर रूपये 1,20,000 का जुर्माना लगाया गया।

इसके अतिरिक्त डॉग स्क्वायड टीम ने शहर के भीड़भाड़ वाली जगहों और संदिग्ध स्थानों की गहनता से तलाशी ली गई। थाना कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत कालीचौड़, बेलबाबा मंदिर, रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, बाजार और काठगोदाम रेलवे स्टेशन में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

नैनीताल पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की है कि किरायेदारों, कामगारों, घरेलू सहायकों तथा बाहरी व्यक्तियों का समय से सत्यापन अवश्य कराएं।

Advertisement
  • Related Posts

    वीकेंड पर हल्द्वानी में बदलेगा यातायात रूट, सुबह नौ से रात दस बजे तक डायवर्जन लागू…

    हल्द्वानी। वीकेंड पर पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही और यातायात के दबाव को देखते हुए पुलिस ने 14 और 15 नवंबर को हल्द्वानी शहर का विशेष यातायात एवं डायवर्जन प्लान जारी…

    भाई दूज की खुशियां मातम में बदलीं, 400 मीटर गहरी खाई में समाई बोलेरो; तीन की मौत…

    पिथौरागढ़ से घर लौट रही मां-बेटी की चालक समेत गई जान, रातभर किसी को नहीं लगी हादसे की भनक अल्मोड़ा। भाई दूज का त्योहार मनाकर घर लौट रही मां-बेटी की…