लिफ्ट मांगने के बहाने वाहन चालकों को प्रेमजाल में फंसाती थी युवती, फिर दोस्त के साथ मिलकर खेलती थी ब्लैकमेलिंग का खेल

कोटद्वार: कोतवाली पुलिस की टीम ने वाहन चालकों को ब्लैकमेल कर वसूली करने के आरोप में बिजनौर के युवक-युवती को गिरफ्तार किया है। दोनों वाहन चालकों को प्रेम जाल में फंसाकर उनकी अश्लील वीडियो व फोटो बना लेते थे और फिर उन्हें दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर वसूली करते थे। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया है।

कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि सोमवार को कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को पत्र सौंपकर शिकायत की। जिसमें उसने बताया कि एक महिला व उसके पुरुष मित्र ने उसे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर उनसे मोटी रकम वसूल ली है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस व सीआईयू की टीम ने मामले की जांच करते हुए आरोपी नवजोत सिंह निवासी ताहरपुर, नजीबाबाद बिजनौर और निधि शर्मा निवासी ग्राम प्रेमपुरी, मंडावली, बिजनौर यूपी को गिरफ्तार कर लिया।

ऐसे चलता था ब्लैकमेलिंग का खेल

कोतवाल रमेश तनवार ने आरोपियों से हुई पूछताछ का हवाला देते हुए बताया कि निधि शर्मा वाहन चालकों से लिफ्ट मांगती थी और फिर उनसे दोस्ती कर उन्हें अपने प्रेम प्रसंग में फंसाती थी। इसके बाद अपने प्लान के अनुसार चालक को अपने साथ कमरे में ले जाती थी। कुछ समय बाद योजनाबद्ध तरीके से निधि शर्मा का पुरुष मित्र कमरे में आकर दोनों की आपत्तिजनक हालत में वीडियो बना लेता था और चालक को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रकम वसूलता था। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी अब तक दर्जनों लोगों को अपनी साजिश का शिकार बना चुके हैं।

 

 

Advertisement
  • Related Posts

    गौला-नंधौर के 481 खनन वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन…

    431 गौला और 50 नंधौर के वाहनों को मिली राहत, मृतक वाहन स्वामियों के आश्रितों के नाम भी हुआ हस्तांतरण हल्द्वानी। गौला और नंधौर नदी में खनन कार्य से जुड़े…

    आईआईटी रुड़की के हॉस्टल में छात्र ने फंदे से लटककर दी जान…

    रात में कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव, गाजियाबाद का रहने वाला था 20 वर्षीय छात्र रुड़की। आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में शुक्रवार देर रात एक छात्र का…