उत्तराखण्डनैनीताल: झील किनारे पर्यटकों में जमकर चले लात घुसे, पुलिस ने सभी को लिया हिरासत में

Spread the News

नैनीताल: गर्मियों के बढ़ने के साथ उत्तराखंड में घूमने आने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को पर्यटकों की पहली पसंद नैनीताल में  झील किनारे उस वक्त अफरातफरी मच गई जब उत्तर प्रदेश से आए कुछ पर्यटकों के बीच बोटिंग के दौरान आपसी कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया। मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि झील किनारे ही लात-घूंसे चलने लगे और मारपीट शुरू हो गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से आसपास मौजूद पर्यटकों में दहशत फैल गई और मौके पर भगदड़ की स्थिति बन गई। झगड़ा कर रहे लोग एक-दूसरे पर इस कदर हमला कर रहे थे जैसे किसी पुरानी दुश्मनी को अंजाम दे रहे हों। इस दौरान एक युवक के कपड़े भी फट गए।झगड़े को शांत कराने की कोशिश महिलाओं ने भी की, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस ने सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। प्रशासन ने पर्यटकों से शांति बनाए रखने और अनुशासन का पालन करने की अपील की है ताकि पर्यटन स्थल की गरिमा बनी रहे।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…