उत्तराखंडः स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर, सामने चल ट्रक के नीचे आए स्कूटी सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

Spread the News

देहरादून: जिले के छिद्दरवाला क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रहे ट्रक, स्कॉर्पियो और स्कूटी के बीच हुई दुर्घटना में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छिद्दरवाला स्थित एक पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो ने आगे चल रही स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटी सवार युवक संतुलन खो बैठे और सामने चल रहे ट्रक के नीचे आ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    हल्द्वानी में रैली के माध्यम से 2027 के चुनाव का शंखनाद कर गए खड़गे…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रामलीला मैदान हल्द्वानी में आयोजित विजय शंखनाद रैली में अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरएसएस और बीजेपी पर वार करते हुए…

    धामी सरकार के सख्त भू कानून का असर,14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित…….

    Spread the News

    Spread the News*लगभग 304 नाली भूमि पर कार्रवाई, विभिन्न प्रकार के उल्लंघन मिले* हल्द्वानी/नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार द्वारा लागू सख्त भू कानून के तहत नैनीताल जिले में…