सितारगंज: शराब कारोबारी से 70 लाख की लूट के दो आरोपी दबोचे, छह अब भी फरार

Spread the News

ऊधम सिंह नगर: सितारगंज में सोने के सिक्के बेचने के बहाने लालकुआं के शराब कारोबारी से 70 लाख रुपये की लूट करने वाले आठ आरोपियों में से पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को गांव धानचौड़ा के आगे बिलहैरा पुलिया के पास सरकड़ा से गिरफ्तार किया गया। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। लालकुआं के शराब कारोबारी मोहित चौबे को 27 मार्च को रसोईयापुर (सितारगंज) निवासी बबली ने सोने के सिक्के खरीदने के बहाने रुपये लेकर घर बुलाया था। वहां पहुंचने पर बबली ने अपने साथी लखविंदर (लक्खा), सतनाम (पप्पू), महेंद्र (धर्मेंद्र), गुरमेल सिंह, बलवीर सिंह (वीरू), सुखविंदर कौर और सुनार राजू रस्तोगी (कृष्णा) के साथ मिलकर उससे मारपीट की। इसके बाद रुपये का बैग छीनकर भाग गई।

29 मार्च को मोहित चौबे और उसके साथी संदीप शर्मा ने पुलिस को तहरीर सौंपी। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने निर्देशन में सीओ बीएस धौनी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। बृहस्पतिवार शाम को पुलिस ने गांव भूड़िया (खटीमा) निवासी बलबीर सिंह और गांव रसोईयापुर (सितारगंज) निवासी लखविंदर को गांव सरकड़ा से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को बलबीर सिंह के पास से लूट की रकम से 5.50 लाख और लखविंदर सिंह के पास से 20.50 लाख रुपये बरामद हुए है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही, उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। – बीएस धौनी, सीओ

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…