शिक्षा को व्यापार बनाने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन शख्त, कई बुक डिपो पर छापेमारी

Spread the News

देहरादून। शहर में शिक्षा माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ कई बुक डिपो पर छापेमारी की। सिटी मजिस्ट्रेट और तीन एसडीएम की चार टीमों ने मिलकर ब्रदर पुस्तक भंडार सुभाष रोड, नेशनल बुक डिपो डिस्पेंसरी रोड और यूनिवर्सल बुक डिपो राजपुर रोड पर धावा बोला। छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में अनियमितताएं पाई गईं, जिसमें जीएसटी चोरी, बढ़े हुए मूल्य पर किताबों की बिक्री, बिना बिल के नोटबुक और अन्य सामान बेचना, और बिना बारकोड वाली किताबों का विक्रय शामिल है। अभिभावकों से मिल रही लगातार शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। शिकायतों में बताया गया कि शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों की किताबें केवल कुछ खास दुकानों पर ही मिलती हैं, जहां उनकी मनमानी कीमत वसूली जाती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी को सख्त निर्देश दिए थे कि शिक्षा माफियाओं पर कड़ा एक्शन लिया जाए। इस पर जिला प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। डीएम ने साफ कहा है कि शिक्षा माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। यूनिवर्सल बुक हाउस पर हुई छापेमारी में सबसे बड़ा खुलासा हुआ। यहां बिना बारकोड वाली किताबें और जीएसटी चोरी से संबंधित सामग्री मिली। दुकान की समस्त बिल बुक को सीज कर दिया गया और बिना बारकोड वाली सभी किताबों को भी जब्त कर लिया गया है। प्रशासन का कहना है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से अभिभावकों में राहत की भावना है। लंबे समय से अभिभावक शिक्षा माफियाओं की मनमानी से परेशान थे।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…