गर्दन कटी लाश मिलने से मचा हड़कंप, शव की हालत देख कांप उठे लोग

Spread the News

हापुड़। सिंभावली (हापुड़)। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में थाना क्षेत्र के बक्सर गांव के बाहरी छोर पर निर्माणाधीन पुलिया के पास खून से लथपथ एक अज्ञात युवक का शव  मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना के करीब एक घंटा बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।बताया गया कि बक्सर गांव के मुख्य रास्ते की पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार की सुबह पुलिया के नीचे एक खून से लथपथ शव पड़ा दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सीओ वरुण मिश्रा और थानाध्यक्ष सुमित तोमर पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान युवक की गर्दन कटी हुई थी और कमर में कई जगह चाकू के निशान मिले हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी सफलता नहीं मिल पाई है।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। वहीं, अलग-अलग पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है। उधर, शव की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है।

  • Related Posts

    पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई,369 ग्राम चरस के साथ खन्स्यू का विक्रम गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पुलिस द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बनभूलपुरा पुलिस ने 369 ग्राम अवैध…

    पीली कोठी चौराहे पर आतंक मचाने वाले 20 को पुलिस ने दबोचा……… 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पीली कोठी चौराहे के पास दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद हुए पथराव और अराजकता फैलाने वाले 20 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया…