सफाई व्यवस्था पर नगर निगम सख्त, प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ चलाया अभियान

Spread the News

हल्द्वानी। सोमवार को नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और टीम के साथ नवीन मंडी क्षेत्र में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान तीन दुकानों से प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की गई, जिस पर नगर निगम ने 20,000 रुपये का चालान किया और बरामद पॉलिथीन को जब्त कर लिया। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि शहर में प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग को पूरी तरह से बंद करने के लिए अभियान जारी रहेगा। उन्होंने दुकानदारों और आम जनता से अपील की है कि वे प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग न करें। इसके साथ ही, सफाई व्यवस्था को लेकर भी नगर निगम ने सख्त कदम उठाए हैं। निरीक्षण के दौरान जहां-जहां कूड़ा सड़क किनारे या खुले में डाला हुआ मिला, वहां तुरंत चालानी कार्रवाई की गई। नगर आयुक्त ने लोगों से अपील की कि वे कूड़ा सड़क या खुले स्थान पर न फेंकें और डस्टबिन का उपयोग करें।

  • Related Posts

    संघर्ष सेवा सहयोग समिति द्वारा ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को किया गया सम्मानित….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। संघर्ष सेवा सहयोग समिति व निशुल्क शिक्षा केंद्र द्वारा उत्तराखंड पुलिस की ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को सम्मानित किया गया। लंबे समय से हल्द्वानी में सेवा दे…

    हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद की हो निष्पक्ष जांच, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कर्णप्रयाग में श्री हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद पर सिख समाज ने चिंता जताई है। मंगलवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा…