गीजर मैकेनिक बनकर घर में घुसा चोर, पांच तोले के सोने के कड़े और 2.29 लाख की नकदी उड़ाई, पुलिस ने दबोचा…

दो सोने के कड़े और 2.29 लाख रुपये नकद बरामद, सीसीटीवी फुटेज से खुला चोरी का राज

हल्द्वानी। घर में गीजर ठीक करने के बहाने पहुंचा और मौका मिलते ही अलमारी में रखे सोने के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। हल्द्वानी में चोरी की इस घटना का पुलिस ने महज एक दिन में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए करीब पांच तोले के दो सोने के कड़े और 2 लाख 29 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, गुरुनानकपुरा निवासी अतुल नागपाल ने 25 नवंबर को कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि 17 नवंबर को आसिफ नाम का व्यक्ति उनके घर गीजर ठीक करने के बहाने आया था। इसी दौरान उसने घर की अलमारी से सोने के जेवर चोरी कर लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस टीम को जल्द घटना का खुलासा कर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसपी सिटी हरबंस सिंह और सीओ हल्द्वानी लव शर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रोहताश सागर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ सुरागरसी-पतारसी की। जांच के दौरान चोरी की घटना में आसिफ(33) पुत्र शमीम अहमद निवासी आजाद नगर, बनभूलपुरा की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने 26 नवंबर को उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की निशानदेही और कब्जे से चोरी किए गए दो पीली धातु के कड़े, जिनका वजन करीब पांच तोला बताया गया है, तथा 2 लाख 29 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है।
पुलिस की इस कार्रवाई में सीसीटीवी फुटेज अहम कड़ी साबित हुई और गीजर ठीक करने के बहाने हुई चोरी का खुलासा हो गया।

Advertisement
  • Related Posts

    हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 94 इंस्पेक्टर-दरोगाओं के तबादले,देखें लिस्ट…

    भगवान सिंह मेहर को श्यामपुर कोतवाली की कमान हरिद्वार। पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एसएसपी नवनीत भुल्लर ने 94 इंस्पेक्टर और उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) के तबादले कर दिए…

    उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 17 IPS अधिकारियों के तबादले…

    नैनीताल को मिले नए SSP अर्पण यदुवंशी, डॉ. मंजूनाथ टीसी 31वीं वाहिनी PAC रुद्रपुर भेजे गए; ऊधमसिंह नगर, पौड़ी और टिहरी के कप्तान भी बदले हल्द्वानी। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव-2027…