भगवान सिंह मेहर को श्यामपुर कोतवाली की कमान
हरिद्वार। पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एसएसपी नवनीत भुल्लर ने 94 इंस्पेक्टर और उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) के तबादले कर दिए हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में हुए स्थानांतरण से जिले के पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।




तबादला सूची में कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। वहीं, भगवान सिंह मेहर को श्यामपुर कोतवाली का नया प्रभारी (कोतवाल) बनाया गया है। एसएसपी के इस आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।





