उत्तराखंड में कांग्रेस का ‘45 पार’ का नारा, हरीश रावत बोले- जनता बना चुकी बदलाव का मन…

महिला अपराध, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर प्रदेशभर में अभियान चलाएगी कांग्रेस, राहुल और प्रियंका गांधी जल्द करेंगे उत्तराखंड का दौरा

हल्द्वानी। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने प्रदेश में कांग्रेस की मजबूत वापसी का दावा करते हुए 45 से अधिक सीटें जीतने का भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार ‘45 पार’ का नारा लेकर चुनावी मैदान में उतर रही है। प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और इसका फायदा कांग्रेस को मिलेगा।

हल्द्वानी में मीडिया से बातचीत के दौरान हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस के पास मुख्यमंत्री पद के लिए कई चेहरे हैं। पार्टी के पास नेतृत्व की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ तैयारी कर रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी जल्द उत्तराखंड का दौरा करेंगे, जिससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिलेगा।

हरीश रावत ने प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि महिला अपराध, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस प्रदेशभर में श्रृंखलाबद्ध अभियान चलाएगी। इन मुद्दों को जनता के बीच प्रमुखता से उठाया जाएगा और सरकार से जवाब मांगा जाएगा।

वहीं, धारचूला विधायक हरीश धामी के गनर बदले जाने के मामले पर भी हरीश रावत ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि किसी जनप्रतिनिधि की सुरक्षा के मामले में लापरवाही बेहद चिंताजनक है। विधायक की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के एक विधायक को आपराधिक मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही है। इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

हरीश रावत के इस बयान से साफ है कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले भाजपा सरकार के खिलाफ राजनीतिक मोर्चेबंदी तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। ‘45 पार’ के नारे के साथ पार्टी जहां सत्ता में वापसी का दावा कर रही है, वहीं जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति पर भी काम कर रही है।

Advertisement
  • Related Posts

    चुनाव से पहले पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 दरोगाओं को नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    आठ चौकी प्रभारियों को हटाकर दूसरे थानों और पुलिस कार्यालय भेजा, एसएसपी अजय गणपति ने जारी किए आदेश रुद्रपुर। विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियों के बीच ऊधमसिंह नगर जिले में पुलिस…

    लोकथात संस्कृति महोत्सव में शामिल होंगे सीएम धामी, कल पहुंचेंगे बिंदुखत्ता…

    हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार (23 नवंबर) को नैनीताल जिले के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वह लालकुआं के बिंदुखत्ता स्थित सरस्वती शिशु मंदिर मैदान में आयोजित लोकथात संस्कृति…