लगातार दूसरे दिन शासन ने जारी किए तबादला आदेश, कई एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले; तुषार सैनी को नैनीताल और नवाजिश खलीक को अल्मोड़ा की जिम्मेदारी
हल्द्वानी। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 24 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। लगातार दूसरे दिन जारी तबादला आदेशों से प्रदेश की प्रशासनिक मशीनरी में हलचल तेज हो गई है। इस फेरबदल में कई उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। नैनीताल जिले में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।







