ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में आधी रात तक हंगामा

परिजनों ने डॉक्टरों पर बिना समुचित जांच ऑपरेशन करने का लगाया आरोप, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ मामला

हल्द्वानी। रामपुर रोड सुशीला तिवारी अस्पतालके निकट एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार देर रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझाकर शांत कराया।

जानकारी के अनुसार, महिला पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थी। बृहस्पतिवार देर रात करीब एक बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप था कि डॉक्टरों ने समुचित जांच किए बिना ही प्रसव के लिए ऑपरेशन कर दिया। इसी लापरवाही के चलते महिला की जान चली गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। इसके बाद शुक्रवार तड़के परिजन महिला का शव लेकर घर चले गए। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत होने की जानकारी मिली है। फिलहाल परिजनों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से भी इन्कार कर दिया है।

Advertisement
  • Related Posts

    उत्तराखंड में 24 पीसीएस अफसरों के तबादले, नैनीताल में बड़ा फेरबदल, देखें लिस्ट…

    लगातार दूसरे दिन शासन ने जारी किए तबादला आदेश, कई एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले; तुषार सैनी को नैनीताल और नवाजिश खलीक को अल्मोड़ा की जिम्मेदारी हल्द्वानी। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक…

    वीकेंड पर हल्द्वानी में बदलेगा यातायात रूट, सुबह नौ से रात दस बजे तक डायवर्जन लागू…

    हल्द्वानी। वीकेंड पर पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही और यातायात के दबाव को देखते हुए पुलिस ने 14 और 15 नवंबर को हल्द्वानी शहर का विशेष यातायात एवं डायवर्जन प्लान जारी…