भाई दूज की खुशियां मातम में बदलीं, 400 मीटर गहरी खाई में समाई बोलेरो; तीन की मौत…

पिथौरागढ़ से घर लौट रही मां-बेटी की चालक समेत गई जान, रातभर किसी को नहीं लगी हादसे की भनक

अल्मोड़ा। भाई दूज का त्योहार मनाकर घर लौट रही मां-बेटी की खुशियां रास्ते में ही मातम में बदल गईं। सेराघाट-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर हरड़ा के पास बुधवार देर रात बोलेरो मैक्स अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में वाहन चालक भी शामिल है। तीनों हरड़ा गांव के रहने वाले थे।
बताया जा रहा है कि मां-बेटी भाई दूज मनाने के लिए पिथौरागढ़ गई थीं। बुधवार देर रात वह बोलेरो मैक्स से गांव लौट रही थीं। हरड़ा के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हुआ और गहरी खाई में जा गिरा। रात का समय होने के कारण किसी को हादसे की जानकारी नहीं मिल सकी। तीनों पूरी रात खाई में ही पड़े रहे।
गुरुवार सुबह राहगीरों की नजर सड़क से नीचे गिरे वाहन पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सुबह करीब नौ बजे पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। दुर्गम और गहरी खाई होने के कारण शवों को बाहर निकालने में बचाव दल को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में चीख-पुकार मच गई। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Advertisement
  • Related Posts

    हल्द्वानी में होगा ‘युवा उत्सव भजन क्लबिंग’, 14 नवंबर को सजेगा भक्ति और संगीत का मंच…

    एमबी इंटर कॉलेज मैदान में होगा आयोजन, युवाओं को भारतीय संस्कृति और स्वामी विवेकानंद के विचारों से जोड़ने की पहल हल्द्वानी। युवाओं को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और राष्ट्र निर्माण की…

    पिता की हत्या का बदला लेने के लिए ली महिला की जान! रामनगर हत्याकांड में तीन गिरफ्तार…

    सीसीटीवी फुटेज ने खोली हत्या की परतें, महिला को मारपीट के बाद वाहन से ले जाकर फेंका था शव; डंडे, लोहे का पाना और पत्थर समेत वारदात में प्रयुक्त वाहन…