हल्द्वानी में होगा ‘युवा उत्सव भजन क्लबिंग’, 14 नवंबर को सजेगा भक्ति और संगीत का मंच…

एमबी इंटर कॉलेज मैदान में होगा आयोजन, युवाओं को भारतीय संस्कृति और स्वामी विवेकानंद के विचारों से जोड़ने की पहल

हल्द्वानी। युवाओं को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ने के उद्देश्य से हल्द्वानी में पहली बार ‘युवा उत्सव भजन क्लबिंग’ का आयोजन किया जा रहा है। 14 नवंबर को एमबी इंटर कॉलेज मैदान में होने वाले इस आयोजन में पारंपरिक भक्ति संगीत को आधुनिक संगीत शैली में प्रस्तुत किया जाएगा।
कार्यक्रम को लेकर बुधवार को नगर निगम सभागार में महापौर गजराज सिंह बिष्ट और आयोजक संस्था SAM दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से संयुक्त प्रेस वार्ता की गई। इस दौरान SAM की निदेशक साध्वी डॉ. शिवानी भारती और दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के स्वामी उमेशानंद भी मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को संगीत के माध्यम से आध्यात्मिक चेतना से जोड़ना और उनमें भारतीय संस्कृति, संस्कारों तथा जीवन मूल्यों के प्रति जागरूकता पैदा करना है। इसके साथ ही युवाओं में आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और राष्ट्रसेवा की भावना को बढ़ावा दिया जाएगा।
महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। आधुनिकता के साथ उनका अपनी सांस्कृतिक जड़ों और आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े रहना भी जरूरी है। स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को आत्मविश्वास, साहस, चरित्र निर्माण और राष्ट्रसेवा का जो संदेश दिया था, वह आज भी प्रासंगिक है।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इसके लिए युवा शक्ति को संस्कारित, आत्मविश्वासी और राष्ट्र के प्रति समर्पित बनाना जरूरी है। उन्होंने शहर के युवाओं से 14 नवंबर को आयोजित होने वाले इस अनूठे कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

Advertisement
  • Related Posts

    भाई दूज की खुशियां मातम में बदलीं, 400 मीटर गहरी खाई में समाई बोलेरो; तीन की मौत…

    पिथौरागढ़ से घर लौट रही मां-बेटी की चालक समेत गई जान, रातभर किसी को नहीं लगी हादसे की भनक अल्मोड़ा। भाई दूज का त्योहार मनाकर घर लौट रही मां-बेटी की…

    पिता की हत्या का बदला लेने के लिए ली महिला की जान! रामनगर हत्याकांड में तीन गिरफ्तार…

    सीसीटीवी फुटेज ने खोली हत्या की परतें, महिला को मारपीट के बाद वाहन से ले जाकर फेंका था शव; डंडे, लोहे का पाना और पत्थर समेत वारदात में प्रयुक्त वाहन…