घर में घुसकर महिला की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में सनसनी…

छोई के किशनपुर में वारदात, सुबह घर में मिला 56 वर्षीय विमला देवी का शव; बच्चों ने पड़ोसियों पर जताया हत्या का शक

रामनगर। ग्राम छोई के किशनपुर क्षेत्र में एक महिला की निर्मम हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। 56 वर्षीय विमला देवी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उनका शव घर के अंदर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, फोरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।

जानकारी के अनुसार, किशनपुर छोई निवासी विमला देवी (56) पत्नी खिलाफ सिंह बिष्ट की देर रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना का पता सुबह स्थानीय लोगों को चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

इस बीच मृतका के बच्चों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपों के बाद पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। सीओ रविकांत सेमवाल ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हत्या के कारणों और वारदात में शामिल व्यक्ति का पता लगाने में जुटी है।

मृतका के चार बच्चे हैं। घर में हुई इस वारदात के बाद से किशनपुर और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Advertisement
  • Related Posts

    नगर निगम के पेट्रोल पंप पर युवकों का उत्पात, शौचालय में तोड़फोड़ कर कर्मचारियों से की अभद्रता

    देर रात वेलेजली क्षेत्र के युवकों से हुआ विवाद, निगम ने भोटिया पड़ाव चौकी में दी तहरीर; सीसीटीवी से होगी आरोपियों की पहचान हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित नगर निगम के…

    धातु के कप के नीचे पटाखा जलाना पड़ा भारी, विस्फोट में रिक्रूट की मौत…

    गले में जा घुसा धातु का टुकड़ा, छह महीने से पीएसी में ले रहा था प्रशिक्षण; तीन माह पहले हुआ था बेटी का जन्म रुद्रपुर। दीपावली पर पटाखा जलाने के…