भांजी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे मामा की हादसे में मौत, दूसरे बाइक सवार ने भी तोड़ा दम…

बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बहनोई समेत दो लोग घायल

हल्द्वानी। रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में रुद्रपुर के रम्पुरा निवासी राजीव गुप्ता (29) की जान चली गई। वह हल्द्वानी से अपनी भांजी की शादी का कार्ड बांटकर बहनोई के साथ घर लौट रहे थे। हादसे में दूसरी बाइक के चालक कालाढूंगी निवासी सौरभ बिष्ट की भी मौके पर मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार राजीव गुप्ता सोमवार को अपने बहनोई प्रेम शंकर के साथ हल्द्वानी आए थे। दोनों राजीव की भांजी भावना की शादी के कार्ड बांटकर बाइक से रुद्रपुर लौट रहे थे। शाम करीब सात बजे बेलबाबा के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग घायल हो गए। इनमें राजीव और दूसरी बाइक के चालक सौरभ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल प्रेम शंकर समेत अन्य घायल को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।


हादसे की सूचना पर राजीव के परिजन अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों के शव मोर्चरी भेज दिए गए हैं। घायलों का उपचार चल रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    जंगल से भटककर नवीन मंडी पहुंची नीलगाय, कुत्तों के हमले से बचने में टूटा पैर..Video

    आधे घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, चल रहा उपचार हल्द्वानी। सोमवार सुबह नवीन मंडी परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जंगल…

    दस साल पुरानी रंजिश में भतीजे ने की चाचा-चाची हत्या, आरोपी गिरफ्तार…

    नशे की हालत में घर में घुसकर किए ताबड़तोड़ वार, हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद बागेश्वर। बैजनाथ थाना क्षेत्र के नरग्वाड़ी गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस…