जंगल से भटककर नवीन मंडी पहुंची नीलगाय, कुत्तों के हमले से बचने में टूटा पैर..Video

आधे घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, चल रहा उपचार

हल्द्वानी। सोमवार सुबह नवीन मंडी परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जंगल से भटककर एक नीलगाय अचानक मंडी में आ पहुंची। मंडी में मौजूद कुत्तों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। उनसे बचने के लिए नीलगाय परिसर में इधर-उधर भागने लगी। इस दौरान भागदौड़ में उसका पिछला पैर टूट गया। जख्मी होने के बावजूद नीलगाय काफी देर तक मंडी परिसर में दौड़ती रही।

नीलगाय को घायल अवस्था में इधर-उधर भागता देख मंडी कर्मियों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने नीलगाय को सुरक्षित पकड़ लिया।


रेस्क्यू के बाद घायल नीलगाय को उपचार के लिए ले जाया गया। वन विभाग की टीम उसकी देखभाल और इलाज में जुटी है। अधिकारियों के अनुसार, नीलगाय के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उसे सुरक्षित रूप से दोबारा जंगल में छोड़ दिया जाएगा। मंडी में अचानक वन्यजीव के पहुंचने से कुछ देर तक लोगों में कौतूहल और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

  • Related Posts

    भांजी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे मामा की हादसे में मौत, दूसरे बाइक सवार ने भी तोड़ा दम…

    बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बहनोई समेत दो लोग घायल हल्द्वानी। रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों…

    दस साल पुरानी रंजिश में भतीजे ने की चाचा-चाची हत्या, आरोपी गिरफ्तार…

    नशे की हालत में घर में घुसकर किए ताबड़तोड़ वार, हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद बागेश्वर। बैजनाथ थाना क्षेत्र के नरग्वाड़ी गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस…