लोहे की रॉड से चाचा-चाची की बेरहमी से हत्या, भतीजा फरार

नरगवाड़ी गांव में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाए गए दंपती ने तोड़ा दम; आरोपी की तलाश में चार पुलिस टीमें गठित

गरुड़। बागेश्वर जिले के बैजनाथ कोतवाली क्षेत्र के नरगवाड़ी गांव में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यहां एक भतीजे ने अपने ही चाचा और चाची पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी जान ले ली। गंभीर रूप से घायल दंपती को परिजन आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, नरगवाड़ी गांव निवासी गोविंद बल्लभ खोलिया ने देर रात अपने चाचा पूरन चंद्र खोलिया और चाची भगवती देवी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए। घटना के दौरान मौके पर मौजूद एक महिला ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। बाद में परिजन घायल दंपती को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
एक ही परिवार के दो लोगों की हत्या की खबर फैलते ही गांव में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर बैजनाथ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करने के साथ ही फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी है।
कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। प्रारंभिक जांच में वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका सामने आ रही है। हालांकि, हत्या की असल वजह आरोपी की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

  • Related Posts

    आज से शक्तिफार्म में सजेगा आंचल डेयरी का भव्य मेला, तीन दिन तक दिखेगी ग्रामीण संस्कृति की झलक

    टैगोर नगर में जुटेंगे पशुपालक और दुग्ध उत्पादक, डेयरी उत्पादों के साथ सरकारी योजनाओं, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रहेगा आकर्षण ऊधम सिंह नगर। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और…

    कार सर्विस सेंटर में भड़की आग ने मचाई तबाही, डेढ़ लाख कैश और फर्नीचर जलकर राख…

    ऊंचा पुल के पास कालाढूंगी रोड पर हुआ हादसा, स्पेयर पार्ट्स स्टोर, पब्लिक लाउंज और बिलिंग काउंटर आग की चपेट में आए हल्द्वानी। शहर में रविवार दोपहर कालाढूंगी रोड स्थित…