बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोगों की मौत की आशंका…

हेलीकॉप्टर में पांच यात्री और एक पायलट थे सवार, हादसे की सूचना पर प्रशासन और एसडीआरएफ ने शुरू किया बचाव अभियान

जोशीमठ। बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर जोशीमठ के नजदीक छई गांव के पास हादसे का शिकार हो गया। हेलीकॉप्टर में सवार पांच यात्रियों और पायलट समेत छह लोगों की मौत की सूचना है। हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) और आपदा प्रबंधन की टीमें सक्रिय हो गईं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर की लोकेशन छई गांव के ऊपर स्थित सेना कैंप के पास मिली थी। हादसे के बाद पायलट से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। हेलीकॉप्टर की लोकेशन का पता लगाने के लिए ड्रोन की मदद भी ली गई। खराब मौसम के बीच राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।
हेलीकॉप्टर में पायलट कैप्टन हिमांशु के अलावा पांच यात्री सवार थे। यात्रियों की पहचान प्रताप, अरुण, शंकर गौड़ा, सुधीर के और एचएस नटराज के रूप में हुई है। हादसे को लेकर क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सीएम धामी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी की। उन्होंने कहा कि जोशीमठ के नजदीक छई गांव के पास हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना मिली है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ की ओर से संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

  • Related Posts

    कार सर्विस सेंटर में भड़की आग ने मचाई तबाही, डेढ़ लाख कैश और फर्नीचर जलकर राख…

    ऊंचा पुल के पास कालाढूंगी रोड पर हुआ हादसा, स्पेयर पार्ट्स स्टोर, पब्लिक लाउंज और बिलिंग काउंटर आग की चपेट में आए हल्द्वानी। शहर में रविवार दोपहर कालाढूंगी रोड स्थित…

    रिश्तों पर भारी पड़ा जमीन का विवाद, भतीजे की गोली से बाल-बाल बचा चाचा…

    सितारगंज के ड्यूढार गांव में चाचा-भतीजे के बीच खूनी संघर्ष, फायरिंग में बाल-बाल बचा चाचा सितारगंज। ड्यूढार गांव में जमीन के विवाद को लेकर चाचा-भतीजे के बीच चल रहा पुराना…