यूओयू के 11वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों पर मंथन…

कार्य परिषद की बैठक में शैक्षणिक, प्रशासनिक और वित्तीय मामलों पर हुई चर्चा

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की 47वीं कार्य परिषद की बैठक शुक्रवार को कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विश्वविद्यालय के आगामी 11वें दीक्षांत समारोह के आयोजन, शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उपाधियां और स्वर्ण पदक प्रदान करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में कार्य परिषद की 46वीं बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि करते हुए पूर्व में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा की गई। इसके अलावा विश्वविद्यालय वित्त समिति की 22वीं और विद्या परिषद की 37वीं बैठक की संस्तुतियों के अनुमोदन से संबंधित प्रस्तावों पर विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में करियर अभिवर्धन योजना (सीएएस) के तहत भौतिकी के प्राध्यापक प्रो. कमल देववाल की अकादमिक स्तर-14 में पदोन्नति की पात्रता तिथि में संशोधन के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। वहीं, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. भूपेन सिंह के असाधारण अवकाश और अनापत्ति प्रमाण-पत्र से संबंधित प्रार्थना-पत्र पर विचार किया गया। विश्वविद्यालय में अस्थायी आधार पर कैमरामैन और वीडियो एडिटर के नियोजन का विषय भी बैठक में रखा गया।

बैठक में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रशासनिक व्यवस्था और संस्थागत विकास से जुड़े अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई। इसमें कार्य परिषद के सदस्य प्रत्यक्ष और ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए। बैठक का प्रमुख केंद्र आगामी दीक्षांत समारोह की तैयारियां और विद्यार्थियों को उपाधियां व स्वर्ण पदक प्रदान करने से संबंधित प्रस्ताव रहे।

  • Related Posts

    कार सर्विस सेंटर में भड़की आग ने मचाई तबाही, डेढ़ लाख कैश और फर्नीचर जलकर राख…

    ऊंचा पुल के पास कालाढूंगी रोड पर हुआ हादसा, स्पेयर पार्ट्स स्टोर, पब्लिक लाउंज और बिलिंग काउंटर आग की चपेट में आए हल्द्वानी। शहर में रविवार दोपहर कालाढूंगी रोड स्थित…

    रिश्तों पर भारी पड़ा जमीन का विवाद, भतीजे की गोली से बाल-बाल बचा चाचा…

    सितारगंज के ड्यूढार गांव में चाचा-भतीजे के बीच खूनी संघर्ष, फायरिंग में बाल-बाल बचा चाचा सितारगंज। ड्यूढार गांव में जमीन के विवाद को लेकर चाचा-भतीजे के बीच चल रहा पुराना…