1 नवंबर की दिल्ली महारैली में उमड़ेगा उत्तराखंड के कांग्रेसियों का हुजूम

SIR में पात्र मतदाताओं के नाम कटने पर कांग्रेस चिंतित, वोट रक्षक पोर्टल से करेगी मदद

हल्द्वानी। वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के नवनियुक्त पर्यवेक्षक दीपक राठौड़ ने कहा कि एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली में उत्तराखंड से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल होंगे। रविवार को हल्द्वानी के होटल सौरभ में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि महारैली के बाद प्रदेशभर में अभियान तेज किया जाएगा। विधानसभा स्तर पर चौपालों के जरिए संगठन को मजबूत कर मिशन 2027 की तैयारियों को गति दी जाएगी।

दीपक राठौड़ ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम कटने की शिकायतों को कांग्रेस गंभीरता से ले रही है। ऐसे मतदाताओं की सहायता के लिए वोट रक्षक पोर्टल का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए बूथ लेवल एजेंट (BLA) को प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए प्रभावी प्रयास किए जा सकें।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि उत्तराखंड में करीब 10 लाख मतदाताओं के नाम हटाए जाने का मामला गंभीर समीक्षा की मांग करता है। मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने के साथ यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि कोई पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि SIR की प्रक्रिया में नाम गलत तरीके से नहीं कटने चाहिए। EVM की विश्वसनीयता पर उन्होंने तकनीकी और वैज्ञानिक आधार पर जांच कराने का सुझाव दिया। इसके लिए प्रतिष्ठित IIT संस्थानों और स्वतंत्र विशेषज्ञों की मदद लेने की बात कही।

अखिलेश यादव के एक बयान पर सुमित हृदयेश ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों का अपना स्वाभिमान है और देश के विभिन्न हिस्सों में रहकर वे महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। किसी भारतीय नागरिक को दूसरे प्रदेश में रहने या रोजगार करने के आधार पर घुसपैठिया कहना उचित नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस विषय पर उनकी टिप्पणी व्यक्तिगत राय है, इसे कांग्रेस की आधिकारिक राय न माना जाए।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल और महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाया जाएगा। प्रेसवार्ता के बाद दीपक राठौड़ ने विधानसभा प्रभारियों और BLA-1 के साथ बैठक कर मतदाता सूची की समस्याओं, वोट रक्षक पोर्टल के उपयोग, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और विधानसभा स्तर पर चौपालों के आयोजन पर चर्चा की। बैठक में संगठन को मजबूत करने और मिशन 2027 की तैयारियों में तेजी लाने पर जोर दिया गया।

इस दौरान हरीश मेहता, हेमंत बगड़वाल, गणेश उपाध्याय, सतीश नैनवाल, शोभा बिष्ट, भागीरथी बिष्ट, जया पाठक, नरेश अग्रवाल, डॉ. मयंक भट्ट समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    विदेश में नौकरी का झांसा देकर ठगी, इमिग्रेशन एजेंट गिरफ्तार

    ₹20 हजार और पासपोर्ट लेने के बाद भी नहीं भेजा विदेश, कार्यालय और दस्तावेज सील रुद्रपुर। विदेश में नौकरी दिलाने और वीजा व वर्क परमिट बनवाने का झांसा देकर धोखाधड़ी…

    नृत्य-संगीत से जीवंत हुआ इतिहास, सामाजिक एकता और विश्व शांति का संदेश दे गया ‘स्पेक्ट्रम-2026’

    इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव में संस्कृति, देशभक्ति और इतिहास की दिखी अनूठी झलक | मेजर ध्यानचंद के संघर्ष से लेकर कालापानी की यातनाओं तक का किया जीवंत मंचन हल्द्वानी। काठगोदाम…