UPI ट्रांजेक्शन में खाते से उड़ाए 83,999 रुपये, साइबर ठगों ने बैंक खाताधारक को बनाया निशाना….

हल्द्वानी। साइबर ठगों ने शहर में एक बैंक खाताधारक को निशाना बनाकर तीन यूपीआई ट्रांजेक्शन के जरिए खाते से 83,999 रुपये उड़ा लिए। पीड़ित को 10 अक्तूबर को तीन अलग-अलग लेनदेन में चपत लगाई गई। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की टीम ठगी की रकम के लेनदेन और उससे जुड़े खातों की पड़ताल कर रही है।
भोटिया पड़ाव निवासी प्रवीण टोलिया पंजाब नेशनल बैंक के खाताधारक हैं। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 10 अक्तूबर को उनके बैंक खाते से तीन बार यूपीआई के माध्यम से रकम निकाली गई। पहली बार 30 हजार रुपये, दूसरी बार 29 हजार रुपये और तीसरी बार 24,999 रुपये का लेनदेन हुआ। इस तरह उनके खाते से कुल 83,999 रुपये निकल गए।
खाते से रकम निकलने का पता चलने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि साइबर सेल की टीम मामले की जांच कर रही है। ठगी की रकम जिन बैंक खातों में भेजी गई है, उन्हें फ्रीज करा दिया गया है। पुलिस अब लेनदेन से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का काम शुरू, 40 परिवारों को मिलेगी राहत

    हल्द्वानी। शहर में सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए एडीबी सहायतित यूयूएसडीए परियोजना के तहत विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड संख्या 51…

    सीबीएसई के राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में छाया दून कॉन्वेंट स्कूल, कन्नू दरमवाल के शोधपत्र को देश में शीर्ष 50 में जगह

    हल्द्वानी। नवाचार और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में दून कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल की है। गौजाजाली उत्तर, बरेली रोड स्थित विद्यालय के अटल टिंकरिंग…