बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक गिरफ्तार, ₹9,190 बरामद

हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से सट्टा पर्ची, गत्ता, पेन और ₹9,190 की नकदी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर को चेकिंग के दौरान वार्ड संख्या 25, लाइन नंबर 18 में कार्रवाई करते हुए मो. समीम (43) निवासी लाइन नंबर 17, बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

  • Related Posts

    हादसे में घायल युवक के लिए मददगार बने एसपी सिटी हरबंस सिंह, तत्काल पहुंचाया अस्पताल..

    हल्द्वानी। कालाढूंगी में बर पुल के पास कोटाबाग रोड पर सोमवार दोपहर बाइक और स्कूटी की टक्कर में 21 वर्षीय युवक मोहम्मद फैज गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे…

    नानकमत्ता हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

    35 वर्षीय सतनाम सिंह की गोली मारकर की गई थी हत्या, एक आरोपी से तमंचा और कारतूस बरामद नानकमत्ता। ग्राम सिद्धानवदिया में पुरानी रंजिश के चलते 35 वर्षीय सतनाम सिंह…