होली से पहले पुलिस का अभियान, 28 अराजक तत्व हिरासत में…

Spread the News

हल्द्वानी। होली पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नैनीताल पुलिस ने अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जिले भर में ऑपरेशन रोमियो के तहत विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने, शराब पीने और महिलाओं के साथ अभद्रता करने वाले 28 अराजक तत्वों को हिरासत में लिया गया। इसके अलावा 13 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 10,250 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। एसएसपी प्रहलाद मीणा ने कहा कि होली के मौके पर सौहार्द और सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से हल्द्वानी के आवास विकास कॉलोनी, टीपी नगर, मंडी क्षेत्र, नैनीताल रोड, वर्कशॉप लाइन, ठंडी सड़क, सुभाष नगर, मुखानी क्षेत्र और आरटीओ रोड में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों, होटलों और ढाबों में शराब पीने और हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। एसपी नगर प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी की चार टीमें इस अभियान में शामिल रहीं। इस दौरान रोडवेज से तिकोनिया, तिकोनिया से डिग्री कॉलेज, डिग्री कॉलेज से हाईडिल और हाईडिल से नरीमन तिराहे तक छापेमारी की गई। सभी आरोपियों को कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस तरह की हरकत दोहराने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी प्रहलाद मीणा ने स्पष्ट किया कि होली के अवसर पर शांति और सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि अगर कोई असामाजिक गतिविधि या अपराध की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। युवाओं से भी अपील की गई कि वे सार्वजनिक स्थलों पर अनुशासन बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था का हिस्सा न बनें।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…