हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 9वें राउंड में निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने बढ़त बनाए रखी है। आर्यन को 924 वोट, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी NSUI के मेहुल शाह को 718 वोट मिले हैं। ABVP के धीरज बिष्ट 529 वोट पर हैं।
9वें राउंड के बाद आर्यन बेलवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मेहुल शाह से 206 वोटों से आगे चल रहे हैं। आगामी राउंड की मतगणना के बाद चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होगी।






