आर्यन के समर्थन में जुटे पूर्व छात्रनेता, कमल बोरा और अंकित तोलिया ने खोला समर्थन का पत्ता…

Spread the News

एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल को मिला समर्थन

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आर्यन बेलवाल के समर्थन में पूर्व छात्रनेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है। बृहस्पतिवार को निजी रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व एनएसयूआई अध्यक्ष पद प्रत्याशी कमल बोरा और पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारी अंकित तोलिया ने आर्यन बेलवाल को अपना समर्थन देने की घोषणा की।

कमल बोरा ने कहा कि उन्होंने आर्यन के साथ लंबे समय से छात्र हितों से जुड़े कार्यों को देखा है। आर्यन की कार्यशैली, छात्रों के बीच उनकी सक्रियता और कॉलेज के विकास को लेकर उनकी सोच को देखते हुए उन्होंने समर्थन का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के लिए जिन कार्यों को वह आगे बढ़ाना चाहते थे, उन्हें आर्यन के माध्यम से आगे ले जाने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि छात्रसंघ केवल चुनाव जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि छात्र-छात्राओं की समस्याओं को मजबूती से उठाने का मंच है। आर्यन में छात्रों की आवाज बनने और कॉलेज हित में काम करने की क्षमता है।

पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारी अंकित तोलिया ने भी आर्यन बेलवाल के समर्थन में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आर्यन लंबे समय से छात्र-छात्राओं के बीच सक्रिय हैं और उनकी समस्याओं को समझते हैं। उनकी कार्यक्षमता और छात्रों के लिए काम करने की प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्होंने उनके पक्ष में खड़े होने का निर्णय लिया है।

पत्रकार वार्ता में दोनों पूर्व छात्र नेताओं ने छात्र-छात्राओं से 29 सितंबर को होने वाले मतदान में आर्यन बेलवाल के समर्थन की अपील की। आर्यन के समर्थकों ने चुनाव को लेकर छात्र-छात्राओं के बीच संपर्क तेज करने की बात कही।

Related Posts

भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल बंद रहेंगे जिले के सभी स्कूल….

Spread the News

Spread the Newsदेहरादून। भारत मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार कल 26 सितंबर को नैनीताल जिले में बारिश के रेड अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। जिसके चलते…

छात्र गुटों के बीच हुई मारपीट और तोड़फोड़ मामले में पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार गिरफ्तार….

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। दुर्गा सिटी सेंटर के पास दिल्ली चाट की दुकान के समीप छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद और तोड़फोड़ के मामले में नैनीताल पुलिस ने…