स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंग में रंगा दुग्ध संघ, कर्मचारियों को जल्द मिलेगी वर्दी……

Spread the News

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने ध्वजारोहण किया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस दौरान अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि आंचल दुग्ध संघ दुग्ध उत्पादकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रहा है। दुग्ध उपार्जन व्यवस्था को मजबूत करने के साथ आंचल के दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों के विपणन को बढ़ावा देने के प्रयास लगातार जारी हैं।

उन्होंने कर्मचारियों के हित में घोषणा करते हुए कहा कि दुग्ध संघ के कर्मचारियों को जल्द ही वर्दी वितरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संघ की कार्यप्रणाली की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके हितों व सुविधाओं का ध्यान रखना संघ की प्राथमिकता है।

लालकुआं समेत पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों में आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 दुग्ध समितियों में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। समितियों में पदाधिकारियों और दुग्ध उत्पादकों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया तथा देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति संकल्प लिया।

दुग्ध समितियों के चुनाव की तिथियां निर्धारित होने के चलते कार्यक्रम के दौरान आचार संहिता का पालन किया गया। किसी भी प्रकार की चुनाव प्रचार संबंधी गतिविधि नहीं की गई।

कार्यक्रम का संचालन प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने किया। उन्होंने दुग्ध उपार्जन, समितियों से होने वाले संग्रहण और आंचल उत्पादों के विपणन से संबंधित जानकारी देते हुए कर्मचारियों से दुग्ध उत्पादकों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर दुग्ध उपार्जन बढ़ाने और आंचल उत्पादों की बिक्री मजबूत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, पूर्व संचालक मंडल सदस्य राजेंद्र प्रसाद, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, पीएंडआई प्रभारी सुभाष बाबू, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा समेत दुग्ध संघ के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पुलिस को देखते ही गैंगस्टर ने बरसाईं गोलियां, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर। मालधन के 64 नंबर गेट के जंगल में शनिवार देर रात पुलिस और गैंगस्टर एक्ट के आरोपी चंदन सागर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को…

    गश्त पर निकले कांस्टेबल की दर्दनाक मौत, सड़क पर आया बैल बना काल……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कांस्टेबल भुवन आर्या की दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार देर रात गश्त के दौरान सेंटर प्वाइंट…