सीएम धामी का रविवार को नैनीताल दौरा, कुमाऊं के सांसद-विधायकों और संगठन पदाधिकारियों संग करेंगे मंथन……

Spread the News

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, 16 अगस्त को नैनीताल जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कुमाऊं मंडल के भाजपा जिलाध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करने के अलावा अल्मोड़ा और नैनीताल लोकसभा क्षेत्रों के सांसदों एवं विधायकों के साथ भी महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 8:40 बजे मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, देहरादून से कार द्वारा जीटीसी हैलीपैड के लिए रवाना होंगे। सुबह 8:55 बजे हेलीकॉप्टर से नैनीताल के लिए प्रस्थान करेंगे और 9:55 बजे राइंका लाखनमंडी, चोरगलिया हैलीपैड पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा 10:05 बजे रवाना होकर 10:10 बजे गोलापार स्थित नंधौरगढ़ पैलेस पहुंचेंगे।

नंधौरगढ़ पैलेस में मुख्यमंत्री कुमाऊं संभाग के जिलाध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक में प्रतिभाग करेंगे। बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ क्षेत्रीय विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा होने की संभावना है।

इसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक मुख्यमंत्री लोकसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के सांसद एवं विधायकगणों के साथ बैठक करेंगे। वहीं शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक लोकसभा क्षेत्र नैनीताल के सांसद एवं विधायकगणों के साथ बैठक प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को आगामी विकास योजनाओं, जनहित से जुड़े मुद्दों और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठकों में क्षेत्र की विकास प्राथमिकताओं के साथ सरकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने और संगठन से जुड़े विषयों पर भी मंथन होगा।

  • Related Posts

    पुलिस को देखते ही गैंगस्टर ने बरसाईं गोलियां, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर। मालधन के 64 नंबर गेट के जंगल में शनिवार देर रात पुलिस और गैंगस्टर एक्ट के आरोपी चंदन सागर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को…

    गश्त पर निकले कांस्टेबल की दर्दनाक मौत, सड़क पर आया बैल बना काल……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कांस्टेबल भुवन आर्या की दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार देर रात गश्त के दौरान सेंटर प्वाइंट…