हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई,30 लाख की स्मैक के साथ मुखानी का विक्रम गिरफ्तार…

Spread the News

हल्द्वानी। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चौकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 11.08.2026 को आनन्दपुर गैस गोदाम तिराहे के निकट पुलिस व एस०ओ०जी० टीम की संयुक्त चौकिंग के दौरान वाहन नं० UK04AS-2865 स्प्लेंडर प्लस मोटर साईकिल की चौकिंग करने पर वाहन में सवार व्यक्ति को रोका गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 100.52 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम विक्रम आर्या(29) पुत्र मोहन राम निवासी आनन्दपुर थाना मुखानी जनपद नैनीताल बताया।

अभियुक्त के अवैध स्मैक कब्जे में रखने के दृष्टिगत धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट में हिरासत में लिया गया। जिसके सम्बन्ध में कोतवाली हल्द्वानी में मु० एफआईआर नं0 272/2026 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट बनाम विक्रम आर्या उपरोक्त पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को समय से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु मा० न्यायालय पेश किया जा रहा है।

  • Related Posts

    तीज महोत्सव में बरसे खुशियों के रंग, रैंप वॉक और नृत्य ने बांधा समां…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। ऑल इंडिया लीनस क्लब प्रयास एवं उड़ान के तत्वावधान में तीज महोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन क्लब अध्यक्ष सोनू जोशी एवं…

    55 वर्षीय बुजुर्ग के साथ हुई झपटमारी को 60 वर्षीय बदमाश ने दिया था अंजाम, पुलिस ने 24 घण्टे में दबोचा…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। दिनांक 10-08-26 को भूमिया बिहार कुसुमखेड़ा निवासी महेंद्र चंद तिवारी (55) पुत्र स्वर्गीय कृष्ण तिवारी ने थाना मुखानी में तहरीर दी कि दिनांक 08-08-26 को अज्ञात चोर…