हनीट्रैप में कारोबारी को फंसाया, अश्लील वीडियो बनाकर ऐंठे पांच लाख….

Spread the News

तमंचा दिखाकर धमकाने और वीडियो वायरल करने की दी धमकी, दो महिलाओं समेत चार पर मुकदमा

काशीपुर। एक पेंट कारोबारी को कथित हनीट्रैप में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाने, तमंचा दिखाकर धमकाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो महिलाओं और दो पुरुषों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यूपी के बिजनौर जिले के रेहड़ थाना क्षेत्र निवासी पेंट कारोबारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 जून को पिंकी उर्फ परमजीत कौर अपने साथियों के साथ उसकी दुकान पर आई थी। पेंट खरीदने के बहाने महिला ने उसका मोबाइल नंबर लिया और बातचीत शुरू हो गई। आरोप है कि बाद में एक अन्य महिला रविंदर कौर के माध्यम से उसे 22 जून को कुंडेश्वरी बुलाया गया।

पीड़ित के मुताबिक, वहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया गया। होश आने पर उसने खुद को निर्वस्त्र पाया और आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसी दौरान दो पुरुष और एक महिला वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि एक व्यक्ति ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर वीडियो वायरल करने की धमकी दी और बदले में दस लाख रुपये की मांग की।

वीडियो वायरल होने के डर से कारोबारी ने ऑनलाइन चार बार 25-25 हजार रुपये दिए। इसके बाद 23 जून को कुंडा मोड़ के पास चार लाख रुपये और देने का आरोप है। पीड़ित का कहना है कि पांच लाख रुपये देने के बावजूद आरोपी लगातार फोन कर और रकम की मांग करते रहे।

कारोबारी ने पुलिस को रुपये के लेनदेन का रिकॉर्ड और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि शिकायत, ऑडियो रिकॉर्डिंग और लेनदेन से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    नामांकन रैली में शक्ति प्रदर्शन पर पुलिस का प्रहार, अराजकता फैलाने वालों पर दर्ज होंगे मुकदमे….

    Spread the News

    Spread the Newsवीडियो फुटेज से होगी अराजकता फैलाने वालों की पहचान, ट्रबल मेकर्स की सूची तैयार; निरोधात्मक कार्रवाई शुरू हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के दौरान निकाली…

    जनता दरबार में आए जमीन, सड़क, बिजली और भरण-पोषण के मामले,आयुक्त ने दिए समाधान के निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कर भूमि विवाद, सड़क, बिजली बिल, मृत्यु प्रमाण पत्र, भरण-पोषण और कॉलेज प्रबंधन समिति समेत विभिन्न…