पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई,369 ग्राम चरस के साथ खन्स्यू का विक्रम गिरफ्तार….

Spread the News

हल्द्वानी। पुलिस द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बनभूलपुरा पुलिस ने 369 ग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। दिनांक 07.08.2026 को पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान गौला बाईपास रोड, निकट यात्री विश्रामगृह, कोतवाली बनभूलपुरा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने अभियुक्त *विक्रम सिंह बर्गली* पुत्र रणजीत सिंह बर्गली, निवासी ग्राम गलनी, थाना खन्स्यू, जनपद नैनीताल, उम्र 34 वर्ष, हाल निवासी गिरजा बिहार, कमलुवागांजा, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल को 369 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से चरस तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल पल्सर संख्या UK 04 N 8763 भी बरामद की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध *थाना बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 128/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

  • Related Posts

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…

    सीएम धामी ने मां नंदा के दरबार में टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की की कामना….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। मां नंदा देवी महोत्सव के उल्लास और आस्था के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक मां नंदा देवी मंदिर में पहुंचकर…