आगामी मानसून के दृष्टिगत हरकत में आया प्रशासन, संवेदनशील क्षेत्रों में निवासरत 150 परिवारों को दिए नोटिस…..

Spread the News

हल्द्वानी। आगामी मानसून के दौरान संभावित जलभराव एवं बाढ़ की स्थितिनिरीक्षण के दौरान संभावित रूप से प्रभावित होने वाले 150 भवन /स्ट्रक्चर को चिह्नित कर लगभग 150 नोटिस निर्गत किए गए। नोटिस के माध्यम से संबंधित व्यक्तियों को अवगत कराया गया कि मानसून के दौरान जलस्तर में किसी भी समय अचानक वृद्धि हो सकती है, जिससे जन-धन की हानि की संभावना बनी रहती है। अतः सभी परिवारों से अनुरोध किया गया कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित हो जाएँ। को देखते हुए बृहस्पतिवार को एसडीएम हल्द्वानी, तहसीलदार हल्द्वानी तथा राजस्व उप निरीक्षक, काठगोदाम द्वारा रक्सिया नाला, कलसिया नाला, देवखड़ी नाला एवं गोला नदी के निकट स्थित संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान संभावित रूप से प्रभावित होने वाले 150 भवन /स्ट्रक्चर को चिह्नित कर लगभग 150 नोटिस निर्गत किए गए। नोटिस के माध्यम से संबंधित व्यक्तियों को अवगत कराया गया कि मानसून के दौरान जलस्तर में किसी भी समय अचानक वृद्धि हो सकती है, जिससे जन-धन की हानि की संभावना बनी रहती है। अतः सभी परिवारों से अनुरोध किया गया कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित हो जाएँ।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा स्थानीय नागरिकों को नदी एवं नालों के किनारे अनावश्यक रूप से न जाने, बच्चों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन एवं आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना देने की अपील की गई। प्रशासन द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों की निरंतर निगरानी की जा रही है तथा सभी संबंधित विभागों को आवश्यक सतर्कता एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    ऑनलाइन खतौनी भी होगी मान्य- जिलाधिकारी, बेवजह तहसील भेजने पर रोक…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आम जनता को बड़ी राहत देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि उत्तराखंड सरकार के अधिकृत ई-भूलेख पोर्टल से स्वयं डाउनलोड…

    जबरदस्ती का विरोध करने पर हुई थी युवती की ह**या, पुलिस ने 72 घंटे में किया खुलासा, डंपर चालक समेत दो गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the News200-250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस पहुंची हत्यारोपियों तक, डंपर से आला कत्ल और मृतका का बैग बरामद काशीपुर। धनौरी पट्टी, रामनगर रोड किनारे 20 अगस्त की…