नैनीताल पुलिस में हुए प्रमोशन, सीओ अमित कुमार सैनी बने अपर पुलिस अधीक्षक, सुनील बिष्ट बने इंस्पेक्टर…..

Spread the News

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में आज पदोन्नति के अवसर पर ‘पीपिंग सेरेमनी’ का आयोजन किया गया। जनपद में तैनात *सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी को अपर पुलिस अधीक्षक* तथा *उपनिरीक्षक सुनील बिष्ट को निरीक्षक* पद पर पदोन्नत होने पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉ0 मंजूनाथ टी.सी.* द्वारा दोनों पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर पारंपरिक रूप से अलंकार व सितारे सुसज्जित किए गए। एसएसपी ने दोनों अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके द्वारा अब तक दी गई सेवाओं की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने सेवाकाल में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में अनुकरणीय योगदान दिया है और उम्मीद जताई कि नए दायित्वों के साथ वे जनसेवा के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

*सराहनीय रहा है सेवाकाल:-*

2017 बैच के पीपीएस अधिकारी अमित कुमार सैनी का सेवाकाल बेहद शानदार रहा है। उन्होंने जनपद ऊधम सिंह नगर में सीओ रुद्रपुर, पंतनगर व काशीपुर तथा जनपद चमोली में सीओ कर्णप्रयाग व चमोली के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद जनपद नैनीताल में क्षेत्राधिकारी भवाली, लालकुआं, रामनगर और हल्द्वानी जैसे महत्वपूर्ण सर्किलों में तैनात रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपनी सराहनीय सेवा के दौरान इन्हें 02 सराहनीय सेवा सम्मान मेडल/चिन्ह से भी सम्मानित किया जा चुका है।

*निरीक्षक सुनील बिष्ट:* प्रमोट होकर इंस्पेक्टर बने। सुनील बिष्ट नैनीताल जनपद से पूर्व ऊधमसिंहनगर और अल्मोड़ा जिले के विभिन्न थानों में नियुक्त रहकर अपनी कर्तव्यनिष्ठा और कुशल कार्यप्रणाली का परिचय दे चुके हैं।

*नैनीताल पुलिस लाईन* में आयोजित इस गरिमामय सेरेमनी के दौरान *एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्र, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल, अंजना नेगी सीओ नैनीताल, अंकित थपलियाल सीओ(UT), विनय सिंह सीओ (UT) तथा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल हरकेश सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी* मौजूद रहे। सभी ने पदोन्नत अधिकारियों को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

  • Related Posts

    सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों के तबादलों पर रोक लगाए जाने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। सरकारी अस्पताल में हो रहे डॉक्टरों के तबादलों के विरोध में उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन (ऐक्टू) कार्यकर्ती ने युवा नेता हेमन्त साहू के साथ उपजिलाधिकारी मोनिका…

    भारी बारिश में जल संस्थान कार्यालय में गरजे राजपुरा के लोग, पेयजल समस्या पर जताया आक्रोश……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पेयजल समस्या से गुस्साए राजपुरा क्षेत्र के लोगों ने बुधवार को जल संस्थान कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। भारी बारिश के बावजूद पार्षद प्रतिनिधि हेमंत साहू के…