घास काटने गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला, ग्रामीणों में आक्रोश…..

Spread the News

पौड़ी। उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। ताजा मामला पौड़ी गढ़वाल जिले से सामने आया है। यहांं जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को जल्द पकड़ने की मांग की है।

नैनीडांडा विकासखंड की पट्टी बिजलौट स्थित ग्राम सभा बणासी तल्ली में शनिवार सुबह करीब 10 बजे गांव निवासी शांति देवी और सुशीला देवी जंगल में घास काटने गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक सुशीला देवी पर हमला कर दिया।

शांति देवी ने शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को मौके पर बुलाया लेकिन तब तक गुलदार महिला की जान ले चुका था। घटना के बाद गांव में भय और दहशत का माहौल है। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वन विभाग द्वारा लोगों से जंगल ना जाने की अपील की गई है। वहीं घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है।

  • Related Posts

    देर रात खिड़की पर आ बैठा तेंदुआ,मचा हड़कंप…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर में देर रात तेंदुए की दस्तक से लोगों में दहशत फैल गई। तेंदुआ चारधाम मंदिर के सामने स्थित Farmgrill Restaurant के पास नवनीत बिष्ट के मकान…

    बनभूलपुरा में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, नशीले इंजेक्शनों के साथ 4 तस्कर दबोचे…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पुलिस द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाParagraphम के दृष्टिगत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गश्त के दौरान 04 अभियुक्तों को…