हल्द्वानी। दिनांक *21.06.2026* को *नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)* द्वारा आयोजित *NEET पुनर्परीक्षा,* जनपद नैनीताल में *कड़े सुरक्षा पहरे व सतर्क निगरानी* के बीच शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की जा रही है।
इस दौरान SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने स्वयं मैदान में उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने हल्द्वानी के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर खतरनाक पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
👉 परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल/CAPF की तैनाती की गई है। सभी पुलिस कर्मियों को *अलर्ट मोड* पर रहकर अपनी ड्यूटी करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
👉 सघन चेकिंग अभियान के तहत परीक्षार्थियों को *DFMD, HHMD से फ्रिस्किंग* प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के प्रवेश पर सख्त रोक लगाई गई।
👉 जनपद एलआईयू, साईबर टीम एवं एसओजी लगातार सक्रिय रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए है। साथ ही, परीक्षा केंद्रों के भीतर *CCTV कैमरों एवं वीडियो निगरानी* की विशेष व्यवस्था की गई है।
👉 सभी सुपर/जोनल एवं सेक्टर पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमणशील हैं। सभी परीक्षा केंद्रों का बारिकी से निरीक्षण किया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों की परिधि के सभी स्थानों में प्रत्येक गतिविधि पर सतर्कता बरती जा रही है।
👉 सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
SSP नैनीताल ने स्पष्ट किया है कि “परीक्षा की निष्पक्षता, शुचिता और पारदर्शिता के साथ किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। नैनीताल पुलिस हर स्थिति से निपटने और सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।





