फिर बड़े घेरेलु गैस सिलेंडर के दाम……

घरेलू LPG में बढ़ोतरी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 kg) की कीमत में ₹29 की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में अब इसकी कीमत ₹913 से बढ़कर ₹942 हो गई है।

पिछले 3 महीनों में यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है। इससे पहले 7 मार्च को कीमतों में ₹60 बढ़ाए गए थे।

1 मई को कमर्शियल सिलेंडर में ₹993 और 5 किलोग्राम वाले सिलेंडर में ₹261 की भारी बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद 1 जून को फिर से कमर्शियल सिलेंडर ₹42 महंगा हुआ।

LPG Price Hike को लेकर अब सरकार का बयान भी आ गया है और इसमें बताया गया है कि भारतीय घरों में खाना पकाने वाली गैस की कीमतें दुनिया में सबसे कम हैं. सरकार की ओर से कहा गया है कि न सिर्फ भारत में सिलेंडर की कीमत किसी भी पड़ोसी देश की तुलना में कम है, जबकि अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे विकसित देशों के मुकाबले देश में LPG Cylinder बेहद कम कीमत पर मिल रहा है।

पिछले कई सालों से लगभग सभी भारतीय ग्राहकों को अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों से बहुत कम कीमत पर LPG मिली है, और भारतीय परिवार अभी भी पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका के परिवारों की तुलना में कम कीमत चुका रहे हैं।

Advertisement
  • Related Posts

    उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले..देखें लिस्ट…

    हल्द्वानी नगर निगम को मिली नई नगर आयुक्त, आषिमा गोयल संभालेंगी जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले सीडीओ देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईएएस…

    जमरानी बांध प्रभावितों के पुनर्वास में देरी पर सांसद अजय भट्ट सख्त, आयुक्त को लिखा पत्र…

    50 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण से 213 परिवार प्रभावित, पुनर्वास स्थल पर सड़क-बिजली और सुरक्षा दीवार जैसी सुविधाएं अधूरी हल्द्वानी। जमरानी बांध परियोजना से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास में हो रही…