बाइक चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, गुलरभोज का कुलविन्दर गिरफ्तार, देखें Video…..

Spread the News

हल्द्वानी। SSP डॉ० मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम एवं चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी रामनगर* के पर्यवेक्षण में थाना कालाढूंगी पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

*दिनांक 01.06.2026 को वादी अनिल कुमार* पुत्र रामचन्द्र निवासी पहाड़पुर नगदपुरी बरहैनी, बाजपुर जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा थाना कालाढूंगी में लिखित तहरीर दी गई की उनकी *मोटरसाइकिल संख्या UK06BA-2984 स्प्लेंडर* अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। तहरीर के आधार पर *थाना कालाढूंगी में एफआईआर संख्या 66/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही:-*

घटना के सफल अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु *प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण कुमार सैनी* के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा लगभग 150 सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करने तथा *पतारसी-सुरागरसी* के माध्यम से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए गए।

जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर *अभियुक्त कुलविन्दर सिंह(19) पुत्र पहलवान सिंह निवासी गुलरभोज, थाना गदरपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर को मोटेश्वर महादेव मंदिर मोड़, बाजपुर रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल संख्या UK06BA-2984 स्प्लेंडर बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    शादी से किया इनकार तो प्रेमिका ने कोतवाली में ही प्रेमी को चप्पल से पीटा….

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले की बाजपुर कोतवाली में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक युवती युवक को चप्पलों से पीटने लगी। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग…

    पुलिस महकने में बड़ा फेरबदल, निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के हुए तबादले….

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। SSP ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। पुलिस…