ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की दोहरी कार्रवाई,स्मैक और कच्ची शराब तस्कर गिरफ्तार..

Spread the News

हल्द्वानी। SSP नैनीताल के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे *ऑपरेशन प्रहार* के तहत एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, सीओ अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में अलग-अलग मामलों में निम्न थानों द्वारा कार्रवाई की गई।

*1- दिनांक 31.05.2026* को कोतवाली पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त एवं संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति मो0 दानिश अंसारी(34) पुत्र मो0 तौफीक अंसारी निवासी मालिक का बगीचा, इन्द्रानगर को 8.33 ग्राम स्मैक के साथ चोरगलिया रोड रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में FIR No. 90/2026 धारा 8/21/60 NDPS Act* पंजीकृत किया गया।

 

दूसरे मामले में लालकुआं पुलिस ने 34 पाउच कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है

दिनांक 31.05.2026 को कोतवाली लालकुआं पुलिस द्वारा चेकिंगअभियान चलाए जाने के दौरान अमित कश्यप पुत्र सुनील कश्यप निवासी बिंदुखत्ता लालकुआं को सुभाष नगर बैरियर के सामने रेलवे क्रॉसिंग के पास खाली ग्राउंड से एक प्लास्टिक के कट्टे में *34 पाउच कच्ची शराब* के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त अमित कश्यप द्वारा बताया गया कि सचिन कठैत निवासी डेयरी के पास, बाजपुर चौराहा, बिंदुखत्ता द्वारा उससे शराब बिकवाई जाती है, जिसके एवज में उसे प्रतिदिन ₹1000/- दिए जाते हैं। सचिन कठैत के विरुद्ध भी धारा 60/69(बी) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्तगणों के विरुद्ध *कोतवाली लालकुआं में FIR No. 80/2026 धारा 60/69(बी) आबकारी अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

  • Related Posts

    कलासिया पुल निर्माण की कार्रवाई हुई तेज, बाधक बन रहे अतिक्रमण पर चला बुलडोजर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। काठगोदाम स्थित कलसिया पुल के पास सोमवार को प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और…

    वाहन हटाने को लेकर चले लाठी डंडे, बुजुर्ग की मौत, पांच घायल….. 

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले के काशीपुर में घर के आगे खड़े वाहन को हटाने के लिए कहने पर विवाद हो गया। घटना में दबंगों ने एक परिवार पर कथित तौर…