लाखों की चोरी मामले में हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार….

Spread the News

खटीमा। व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित दो अन्य व्यापारियों की दुकानों में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

शनिवार को खटीमा कोतवाली में सीओ नीरज सेमवाल ने चोरियों का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार चोरों ने 18 मई की रात व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, नितिन बत्रा और संजय बत्रा की दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए यूपी के न्यूरिया, बरखेड़ा, पीलीभीत, बदायू और जयपुर क्षेत्रों में दविश देकर लगभग 300 सीसी टीवी फुटेज की जांच की। सीओ ने बताया कि फुटेज में घटना की रात 20-22 साल के दो संदिग्ध रेलवे स्टेशन खटीमा की ओर से घटनास्थल को आते हुए दिखाई दिए थे। संदिग्ध युवक दुकानों की छतों में चढ़ते व उतरते हुए दिखाई दिए। दबिश के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी चोरों की सुरागकसी की गई।शुक्रवार की रात खटीमा मंडी के पीछे रेलवे पटरी के किनारे से दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम न्यूरिया हुसैनपुर, पीलीभीत,यूपी निवासी जैनुल आवेदीन और बरखेड़ा, बीसलपुर, पीलीभीत निवासी प्रवेश सक्सेना बताया। उनके पास से तीन लाख, 29 हजार, 700 रुपये नकद, 20 हजार रुपये का मोबाइल, चार ब्लैंक चैक और आलानकब बरामद हुए। शेष रकम उन्होंने ऑनलाइन गेम में हारने, नशे और घूमने-फिरने में खर्च करने की बात बताई। सीओ ने बताया कि अभियुक्त जैनुल आवेदीन न्यूरिया थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध न्यूरिया, सुनगढ़ी और खटीमा में चोरी, आर्म्स एक्ट आदि के 11 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि प्रवेश सक्सेना के विरुद्ध खटीमा में तीन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

  • Related Posts

    आरटीओ दफ्तर में चली गोली! बाल-बाल बचे कर्मचारी….

    Spread the News

    Spread the Newsसरकारी दफ्तर में फायरिंग से मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे कर्मचारी; प्रशासनिक अधिकारी पर फायरिंग का आरोप हल्द्वानी। आरटीओ कार्यालय में मंगलवार शाम अचानक गोली चलने से हड़कंप मच…

    भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल जिले में बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र…..

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। मौसम विभाग की ओर से 2 सितंबर को जनपद नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी के बीच जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल…