प्रशासन की मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, अनियमितता मिलने पर प्रतिष्ठान के औषधि क्रय विक्रय पर लगाई रोक….

Spread the News

हल्द्वानी। उप जिलाधिकारी हल्द्वानी, पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी एवं औषधि/ चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सुशीला तिवारी चिकित्सालय के निकट स्थित शुभ मेडिकल स्टोर और रेहान मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। यहां रेहमान मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किए जाने के दौरान आवश्यक अभिलेख पूर्ण न होने के साथ ही अन्य अनियमितताएं पाई गईं। इसके अतिरिक्त निरीक्षण के समय संस्थान मैं फार्मासिस्ट भी उपस्थित नहीं पाया गया। जिसके क्रम में तत्काल ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा मौक़े पर ही प्रतिष्ठान के औषधि क्रय विक्रय पर रोक लगायी गई।

संयुक्त निरीक्षण दल द्वारा दोनों प्रतिष्ठानों में औषधियों के क्रय-विक्रय अभिलेख, नियंत्रित औषधियों के रख-रखाव, लाइसेंस संबंधी अभिलेखों एवं औषधि विक्रय से संबंधित प्रावधानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के संबंध में संबंधित संचालकों को आवश्यक निर्देश जारी करते हुए निर्धारित समयावधि में समस्त अभिलेख अद्यतन करने एवं कमियों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

मौके पर संबंधित को निर्देशित किया गया की आमजन के स्वास्थ्य से जुड़े प्रतिष्ठानों में किसी भी प्रकार की अनियमितता को गंभीरता से लिया जाएगा। औषधियों का विक्रय केवल निर्धारित मानकों एवं वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप किया जाना आवश्यक है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

  • Related Posts

    आबादी में तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, वीडियो वायरल……

    Spread the News

    Spread the Newsकाशीपुर। शहर के ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुओं की चहलकदमी से लोगों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।…

    घर में टीवी देख रहे बुजुर्ग पर गुलदार का हमला, बेटी की बहादुरी से बची जान……

    Spread the News

    Spread the Newsचंपावत। जिला मुख्यालय के ग्राम पंचायत सिमल्टा में घर में टीवी देख रहे बुजुर्ग पर घात लगाए बैठे गुलदार ने घात हमला कर दिया। घर में मौजूद बेटी…