पेट्रोल डीजल के दामों में भारी उछाल, सीएनजी के दामों में भी हुआ इजाफा,जानें कितने बड़े दाम…..

Spread the News

देशभर में शुक्रवार से पेट्रोल-डीजल व सीएनजी के दामों में बड़ी बढ़ोतरी कर दी गई है। भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में ₹3-₹3/लीटर का इजाफा किया है। साल 2022 के बाद यह पहली बार है जब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं, सीएनजी के दाम में भी ₹2/किलोग्राम का इजाफा हुआ है।

मिडिल ईस्ट में जारी संकट के चलते अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उछाल आ रहा था। इसी के बाद से देश में भी पेट्रोल-डीजल व सीएनजी के दाम बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी। खासकर पांच राज्यों के चुनाव खत्म होने के बाद इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। हालांकि, उस समय कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

वहीं, पिछले दिनों प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा ईंधन की खपत कम करने की अपील के बाद से यह माना जाने लगा था कि तेल कंपनियां जल्द कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती हैं। आखिरकार शुक्रवार को कंपनियों ने दाम बढ़ाने का फैसला ले लिया।

मिडिल ईस्ट में जारी संकट का असर दुनिया के कई देशों में पहले ही देखने को मिल रहा है, जहां ईंधन की कीमतें बढ़ चुकी हैं। अब भारत में भी पेट्रोल-डीजल महंगा होने के बाद आम लोगों पर सीधा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से परिवहन लागत बढ़ेगी, जिसका असर खाने-पीने की चीजों से लेकर रोजमर्रा के सामान तक पर पड़ सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ने की चिंता भी सामने आने लगी है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…