हल्द्वानी: छह साल की बच्ची से छेड़ छाड़ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज

Spread the News

हल्द्वानी। शहर में छह साल की बच्ची के साथ छेड़ छाड़ का मामला सामने आया है। शिवरात्रि पर्व के मौके पर एक टैक्सी चालक ने शर्मनाक हरकत कर दी। मंदिर से परिजनों के साथ लौट रही छह साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने आरोपी को घटना के कुछ घंटों बाद ही वाहन समेत गिरफ्तार कर लिया। मंगलपड़ाव निवासी बच्ची बीते बुधवार को शिवरात्रि के मौके पर परिजनों के साथ रानीबाग स्थित मंदिर गई थी। मंदिर से लौटते समय परिवार की महिलाएं एक टैक्सी में सवार हो गईं। यहां बच्ची अपनी मां के साथ टैक्सी में आगे बैठ गई। चालक द्वारा आगे बैठी बच्ची के साथ शर्मनाक हरकत की गई। परिजनों को पता चलने पर चालक को फटकार लगाने पर चालक टैक्सी लेकर मौके से भाग गया। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि मामले की तहरीर मिलते ही पुलिस ने रेलवे स्टेशन हल्द्वानी के पास से टैक्सी चालक नदीम व उसके साथी को वाहन समेत गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में नदीम के खिलाफ पाक्सो का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

  • Related Posts

    सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, तीन बच्चों और पति को छोड़ युवक संग भागी महिला….

    Spread the News

    Spread the Newsपिथौरागढ़। कहते हैं प्यार अंधा होता है। लेकिन जब शादीशुदा महिला बच्चों और पति को छोड़ किसी अन्य के साथ रहने लगे तो इसे प्यार नहीं हवस और…

    घर बैठे कागजों में जमीन नाप रहे लेखपाल,30 मामलों में एफआईआर दर्ज…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की अध्यक्षता में लैण्ड फ्राड समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में जनपद अल्मोडा 01, उधमसिंह…