34वीं बटालियन आईटीबीपी में खुला आंचल मिल्क पार्लर, जवानों को मिलेंगे शुद्ध दुग्ध उत्पाद..

Spread the News

लालकुआं। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के तत्वावधान में लालकुआं स्थित 34वीं बटालियन आईटीबीपी परिसर में आंचल मिल्क पार्लर कैफे का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर 34वीं बटालियन के कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट एवं दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर कैफे का उद्घाटन किया।

इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों, जवानों एवं अतिथियों ने आंचल दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना करते हुए इसे स्थानीय दुग्ध उत्पादकों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। वक्ताओं ने कहा कि आईटीबीपी परिसर में आंचल मिल्क पार्लर खुलने से जवानों और अधिकारियों को शुद्ध, पौष्टिक एवं गुणवत्तायुक्त दुग्ध उत्पाद सहज रूप से उपलब्ध हो सकेंगे। साथ ही इससे स्थानीय दुग्ध उत्पादकों और दुग्ध संघ को भी नई मजबूती मिलेगी।

दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि आंचल ब्रांड प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों की मेहनत, विश्वास और गुणवत्ता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास न केवल स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देते हैं, बल्कि आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल दुग्ध उत्पादकों के आर्थिक सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाएगी।

कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट ने आंचल दुग्ध संघ की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आईटीबीपी परिसर में इस सुविधा के शुरू होने से जवानों को बेहतर गुणवत्ता वाले दुग्ध उत्पाद उपलब्ध होंगे, जो उनके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी साबित होंगे। उन्होंने इसे स्थानीय संसाधनों को बढ़ावा देने वाला सराहनीय कदम बताया।

कार्यक्रम में डिप्टी कमांडेंट फतेह सिंह, उप सेनानी संजय तिवारी, सूबेदार मेजर रश्मि रंजन नायक, एस.एम.ओ. चंद्रशेखर, सहायक सैनानी इंजीनियर दीपक सहरावत, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, डिपो प्रभारी हेमंत पाल, विपिन तिवारी, पूरन मिश्रा, सुदर्शन मेहरा, पारस कुलौरा, मोहन पांडे एवं बाला दत्त डब्बडाल सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी और जवान मौजूद रहे।

  • Related Posts

    राकेश नैनवाल के प्रयास से अब रामनगर में रुकेगी दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन, सांसद अनिल बलूनी का जताया आभार….

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर क्षेत्र और पहाड़वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से चली आ रही जनहित की मांग अब पूरी हो गई है। सांसद अनिल बलूनी…

    नैनीताल पुलिस का सख्त एक्शन, महिलाओं और बच्चियों के साथ बर्बरता करने वाले ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज..देखें Video…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। ग्राम प्रधान से मारपीट मामले में वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने बरेली रोड पदमपुर देवलिया के ग्राम प्रधान रमेश जोशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया…