शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता के भाई को बाघ ने बनाया निवाला,आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रख किया प्रदर्शन…..

Spread the News

हल्द्वानी। भीमताल ब्लॉक के भदूनी गांव में एक युवक को बाघ ने मार डाला। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं क्षेत्र में भय का माहौल है।

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार देर रात शादी समारोह से लौट रहे 30 वर्षीय युवक कमल सिंह बिष्ट को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। शुक्रवार की सुबह युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इससे पूर्व 22 अप्रैल को भीमताल ब्लॉक के ही ज्योली गांव निवासी हेमा देवी को भी बाघ ने मार डाला था। पिछले एक महीने में बाघ के हमले की यह तीसरी घटना है, जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने युवक का शव भदूनी मार्ग पर रख कर प्रदर्शन किया। ग्रामीण तत्काल बाघ को मारे जाने के आदेश दिए जाने की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंची वन विभाग और स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दौरानl कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, भाजयुमो नेता सचिन शाह सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    प्रेम संबंध, धमकी और ब्लैकमेलिंग ने रची खूनी साजिश, गंगा घाट पर सोते युवक को चापड़ से काटा…..

    Spread the News

    Spread the Newsअज्ञात शव की गुत्थी सुलझी, बिजनौर का निकला मृतक पत्नी ने बुलाया था मिलने, पति ने भाई और साथी के साथ मिलकर की हत्या हरिद्वार। दूधियाबंद बस्ती के…

    29वें दिन भी नहीं टूटा सफाई कर्मचारियों का हौसला, निगम प्रशासन के खिलाफ वरिष्ठ पर्यावरण मित्रों का धरना जारी….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नगर निगम में वरिष्ठ पर्यावरण मित्रों की मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को 29वें दिन भी जारी रहा। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से…