SSP की सतर्कता से टला बड़ा हादसा,ओवरटेक कर रुकवाई रोडवेज बस,10 यात्रियों की बची जान..देखें Video….

Spread the News

हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर भोटिया पड़ाव के निकट एक बड़ा हादसा होने से बच गया। बुधवार रात करीब 10 बजे एसएसपी मंजूनाथ टीसी क्षेत्र भ्रमण पर थे। अचानक उनकी नजर सामने चल रही रोडवेज बस संख्या Uk07PA6128 के टायर पर पड़ी जिससे आग की लपटें निकल रही थी। एसएसपी ने तुरंत अपने वाहन से ओवरटेक कर बस को रुकवाया और पास के पेट्रोल पंप से फायर एक्सटिंग्विशर मंगवाकर आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि बस अल्मोड़ा से दिल्ली जा रही थी। बस में लगभग 10 यात्री सवार थे जिन्हें सुरक्षित बाहर निकलकर वैकल्पिक व्यवस्था कर रवाना किया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

एसएसपी का संदेश………

*जनता की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। सभी वाहन चालक यात्रा के दौरान अपने वाहनों की तकनीकी स्थिति की नियमित जांच करते रहें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

  • Related Posts

    सहकारिता के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, ‘हम साथ हैं, साथ रहेंगे’ से गूंजा ओखलकांडा….

    Spread the News

    Spread the Newsभीमताल। विकासखंड मुख्यालय ओखलकांडा में जिला सहकारी बैंक, बहुद्देशीय समितियों और दुग्ध समितियों के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं संचालकों के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया…

    शिमला से चोरी, रुद्रपुर में खेल! चेक पोस्ट पर माल दबाने के आरोप में चार गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर पुलिस और हिमाचल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में खुला मामला, लाखों के आभूषण व नगदी बरामद रुद्रपुर। शिमला में हुई चोरी के मामले की जांच के दौरान…