सिलिंडर की होम डिलीवरी करना सुनिश्चित करें गैस एजेंसियां: एडीएम विवेक राय….

Spread the News

हल्द्वानी। गैस आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के संबंध में नगर निगम सभागार में शनिवार को बैठक हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने एजेंसी प्रबंधकों एवं पूर्ति विभाग के अधिकारियों को गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से किए जाने के निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नियमानुसार गैस वितरण का कार्य किया जाये। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए सिलिंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि सभी गैस एजेंसियां बुकिंग के आधार पर ही सिलेंडरों का वितरण सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी सेल्समेन डिलीवरी बॉय अपना फोन स्विच ऑफ ना करें साथ ही अपने व्यवहार में भी संयम रखें। कहा कि वर्तमान में व्यवसायिक सिलेंडर एजेंसियों को कुल आवंटन का लगभग 20 प्रतिशत प्राप्त हो रहा है, जबकि यह भी देखना सुनिश्चित करें की पूर्व में हुए वार्षिक वितरण के आधार पर मासिक औसत अनुपात के अनुसार लगभग 40 प्रतिशत तक आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाएं।

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने हेतु पारदर्शी एवं व्यवस्थित वितरण प्रणाली से किया जाए, जिससे आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने *आमजन से अपील भी की कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है गैस वितरण की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से गतिमान है। विशेष कर अफवाहों पर ध्यान ना दें* बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ,विपिन जोशी और विभिन्न एजेंसियों के प्रबंधक एवं कर्मचारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    पेट्रोल डीजल के दामों में भारी उछाल, सीएनजी के दामों में भी हुआ इजाफा,जानें कितने बड़े दाम…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेशभर में शुक्रवार से पेट्रोल-डीजल व सीएनजी के दामों में बड़ी बढ़ोतरी कर दी गई है। भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में ₹3-₹3/लीटर…

    Uttarakhand: SIR के लिए 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे BLO, इस दिन आएगी अंतिम मतदाता सूची

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। भारत निर्वाचन आयोग ने तीसरे चरण में 19 राज्यों के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की घोषणा कर दी है। Uttarakhand में 1 जुलाई 2026 की…