विद्यालय में गबन, आरोपी प्रधानाचार्य और कनिष्ठ सहायक निलंबित……

Spread the News

हरिद्वार। जिले के बहादराबाद में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहालकी में कार्यरत प्रधानाचार्य और कनिष्ठ सहायक पर विद्यालय के शुल्क संबंधी दस्तावेजों में फर्जी हस्ताक्षर कर गबन किए जाने का मामला सामने आया है। प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजय चौहान ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को निलंबित कर दिया है।

प्रबंध समिति ने निर्देश दिए हैं कि निलंबन अवधि के दौरान दोनों कर्मचारी विद्यालय परिसर के कक्ष संख्या चार में उपस्थित रहेंगे और किसी भी प्रकार से विद्यालय के दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे। साथ ही इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

अध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में पत्र जारी कर निदेशक माध्यमिक शिक्षा, उत्तराखंड सरकार, अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा, पौड़ी गढ़वाल, प्रबंधक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, प्रधानाचार्य और वरिष्ठ लिपिक को सूचित कर दिया गया है।

प्रधानाचार्य सत्यपाल सिंह का कहना हैै कि विद्यालय में अपर निदेशक की टीम ने जांच की थी। इसमें बाबू की ओर से जयंत कुमार को नकद भुगतान (कैश) देने की बात सामने आई थी और कुछ धनराशि खाते में जमा करने के निर्देश भी दिए गए थे। प्रधानाचार्य ने बताया कि जांच टीम ने जयंत कुमार को कई बार बिल वाउचर के साथ उपस्थित होने के लिए बुलाया, लेकिन, वह टीम के सामने पेश नहीं हुए। उन्होंने यह भी कहा कि जांच के दौरान धन के लेन-देन में उनका कहीं भी नाम सामने नहीं आया है और टीम ने उन्हें निर्दोष पाया है। सत्यपाल सिंह का कहना है कि जयंत कुमार की सदस्यता आजीवन समाप्त किए जाने के बाद उन्होंने षड्यंत्र के तहत यह कार्रवाई कराई है, जिसके परिणामस्वरूप उनका निलंबन किया गया है।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…